नई दिल्ली, जून 6 -- देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने से भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 7 दिनों तक बरसात के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। इसके अलावा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा और कर्नाटक व असम में चक्रवाती सर्कुलेशन देखा जा रहा है। इसके चलते पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा में 6 और 7 जून को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 11 जून तक भारी बारिश की चेतावनी है। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मेहरबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.