लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ। बंथरा पुलिस ने दुकानदार से हफ्ता मांगने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर को मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अर्पित पटेल उर्फ टेटा, निवासी ग्राम सूलपुर भटगांव बंथरा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक दिसंबर की शाम को विप्लव कुमार यादव की दुकान पहुंच कर समय पर हफ्ता नहीं पहुंचाने के लिए गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवादी की तहरीर फर बंथरा पुलिस ने आरोपी को राहनीम नगर पडियाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.