गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। अपराधी नरेंद्र उर्फ टिल्लू ने जेल से बाहर आते ही गांव बादशाहपुर इलाके में फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। दो लाख रुपये की रंगदारी (हफ्ता) देने से मना करने पर टिल्लू ने अपने 12 से अधिक साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडों और लोहे के सरियों से बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्यागीवाला मोहल्ला निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वाटिका चौक के पास जमीन किराए पर लेकर वहां झुग्गियां बनाई हुई हैं। आरोप है कि रविदास मोहल्ला निवासी नरेंद्र उर्फ टिल्लू उनसे बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। सुरेंद्र पहले भी उसे पैसे दे चुके थे। जेल से बाहर आते ही टिल्लू ने फिर से दबंगई शुरू कर दी। आठ जनवरी की...