रामगढ़, दिसम्बर 30 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना के हफुआ गांव निवासी 23 वर्षीय युवक इबरार अंसारी पिता इरफान अंसारी को अपराधियों ने उसके आंख में गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही उसके शव को बुढ़मू थाना क्षेत्र के ग्राम छापर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हत्या कहां की गई, इस बात का अभी ट्रेस नहीं हो पाई है। किंतु शव फेंके जाने की घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाना पुलिस ने छापर रेलवे ट्रैक के निकट से शव को बरामद किया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है। इस संबंध में के बुढ़मू थाना के एसआई प्रभास कुमार ने हिन्दुस्तान को बताया कि इबरार अंसारी का शव छापर रेलवे पुल के निकट रेलवे ट्रैक के निकट मिला है। यह स्थान शनिचर बाजार से कुछ ही दूरी पर है। बताया कि मृतक इबरार अंसारी के आंख में काफी गहरी चोट है। साथ ही उसके पीछे सिर पर भी गहरा ...