गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ जिला भाजपा ने 19 अप्रैल को गिरिडीह स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक पैदल आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे करेंगे। पैदल आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान से जनमानस में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समाहरणालय प्रागंण में सभा का आयोजन होगा। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.