बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं/मूसाझाग, हिटी। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में गांव का ही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। वाहन की तलाश की जा रही है। दो भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आमगांव के पास देर शाम हुआ मूसाझाग थाना क्षेत्र के सिताबनगर बारी खेड़ा के रहने वाले राजेश 18 वर्ष पुत्र सरनाम अपने छोटे भाई कावेंद्र उर्फ नन्नू 13 के साथ आमगांव के पास चल रहे फैक्ट्री निर्माण स्थल पर काम कर रहे अपने पिता को खाना देने गए थे। खाना ...