लखनऊ, फरवरी 9 -- इंदिरा नगर निवासी सोनी कपूर ने हनुमान सेतु मंदिर के गार्ड व उसके तीन साथियों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे समाजसेवी तपस्या शुक्ला, पूजा सिंह, आकाश और नेहा संग हनुमान सेतु मंदिर गई थीं। साथियों के संग मंदिर से दर्शन कर निकलीं तो सिक्योरिटी गार्ड और उसके तीन साथी एक कुत्ते को पीट रहे थे। सोनी का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी और उनके साथियों की पिटाई कर दी। वे लोग किसी तरह से वहां निकले। वे अपने साथियों के साथ महानगर थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...