मथुरा, फरवरी 9 -- बाबा हरिदास महाराजा की प्रेरणा से प्रहलाद नगरी फालैन में निर्मित हुनमान जी और शिव परिवार के मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। साथ ही कई गांवो के सैंकडों ग्रामीणो ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। गांव फालैन निवासी बच्चू सिंह रावत ने बताया कि करीब दस साल पूर्व गांव में बीमारी फैल गयी कि गर्भवती महिलाओं के गर्भ अपने आप ही मृत होने लगे और ग्रामीणों की वंश वृद्धि रुक गयी। गांव में रहने वाले बाबा हरिदास ने तपस्या के बल पर ऐसी महिलाओ को आर्शीवाद देना शुरू किया। बाबा हरिदास के प्रताप को देख आसपास के गांवो के लोग भी आर्शीवाद लेने गांव फालैन पहुंचने लगे। करीब बारह साल पूर्व बाबा हरिदास ने अपने प्राण त्याग दिये और गांव के लोगो ने गांव मे ही चरण स्थल बना दिया। बाबा की प्रेरणा प्रेरणा से मंदिर का कार्य पूर्ण हुआ और बाबा...