मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- गांव खेड़ा मस्तान में 44 वें विशाल हनुमान मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में दूर-दूर से भक्तों ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन, दीप दान और मन्नत मांगी। कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने अपनी पत्नी डॉ. सुची कश्यप के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर सिद्धपीठ के रूप में विख्यात भगवान बजरंगबली के दर्शन किए। उन्होंने पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से चरण वंदन किया और बाबा की कृपा की कामना की। मेले में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जहां देशी घी के दीपक जलाए गए। मेले में भजन-कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...