मधुबनी, फरवरी 8 -- हरलाखी (मधुबनी), एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के सेम्हली गांव स्थित महारानी स्थान शिव मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में शनिवार रात चोरों ने हनुमान जी की मूर्ति से सोने की आंखें निकाल लीं। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे। भगवान की प्रतिमा से सोने की आंखें गायब देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर मंदिर के पुजारी राम विनय ठाकुर के पुत्र रवि ठाकुर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, हनुमान जी की मूर्ति में गांव के ही दिनेश मास्टर ने सोने की आंखें लगवाई थीं।ग्रामीणों ने इस चोरी में रवि ठाकुर के साथ गांव के ही दो अन्य युवकों के शामिल होने की आशंका जताई है। लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.