अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़। प्रीमियर नगर के जयशिव मंदिर हनुमान पर हनुमान सेवा मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार की शाम को संगीतमय रामायण पाठ व सुंदरकांड पाठ किया जाता है। भक्तों को इस बार के संगीतमय सुंदरकांड पाठ की महिमा बताते हुए मंडल संयोजक व कथा वाचक आनन्द प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन अपने घर, मंदिर व प्रतिष्ठान पर सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ. हरिबाबू गुप्ता, प. विपिन कौशिक, सह संयोजक विजय गोस्वामी, व्यवस्था प्रमुख विकास गुप्ता, सुधीर शर्मा, सदस्य डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. जेपी गुप्ता, राजू गुप्ता, दीनदयाल कौशिक, ज्ञानेन्द्र कुमार, मधु शर्मा, सदस्य वीना वार्ष्णेय, अंजलि शर्मा, मानसी शर्मा, गीता शर्मा, वीना वार्ष्णेय, रजनी गुप्ता, कुसुम गुप्ता उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.