बस्ती, जनवरी 7 -- बस्ती। हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के अमारी बाजार स्थित महावीरन तिराहा हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम दरबार और हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। पाठ के दौरान पूरा परिसर 'जय हनुमान' के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक स्थानीय कलाकारों ने भक्ति भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.