धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद महिलाओं की सामाजिक संस्था सेवा और समर्पण की ओर से रणधीर वर्मा चौक हनुमान मंदिर के पास हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर 501 दीया जलकर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ नीलम मिश्रा, मिल्टन पार्थसारथी और राधा अग्रवाल थे। सेवा समर्पण की काजल झा ने बताया कि हिंदू नववर्ष, चैती नवरात्र, चैती छठ और रामनवमी के अवसर पर यह आयोजन किया गया था। मौके पर सेवा और समर्पण परिवार से विनीता झा, शालिनी, सुरभि, पूजा, डॉ अमृता, मनीषा सिंह मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.