बोकारो, अप्रैल 17 -- जरीडीह प्रखंड खुटरी पंचायत मेनरोड कुशुलमुडु गांव में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा आगामी 20 अप्रेल को होगी। कमेटी के भुनेश्वर सिंह ने बताया प्रथम दिन जलयात्रा , मंडप प्रवेश के साथ ही यज्ञ शुरू हो जाएगा। दूसरे दिन नगर भ्रमण करने के बाद प्राण प्रतिष्ठा होगी। अंतिम दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने व महाप्रसाद का वितरण करने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। सभी विधि विधान व मंत्रोचारण मुख्य पुरोहित भगीरथ पाण्डेय व कपिलदेव पांडेय कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.