वाराणसी, फरवरी 22 -- मिर्जामुराद। कुंडरिया (बेनीपुर) गांव स्थित हनुमान मंदिर के 38वें स्थापनोत्सव रविवार को आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ भी विधि-विधान से संपन्न हुआ। मंदिर की रंगबिरेंगे फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई। पुजारी लक्ष्मीशंकर पाण्डेय समेत अन्य भक्तों ने भजन और भक्तिगीतों से माहौल को आध्यात्मिकता प्रदान की। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष सिंह, विवेका सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मीशंकर पांडेय, आनन्द सिंह, चंदन सिंह, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...