रांची, फरवरी 11 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में आयोजित श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिनी यज्ञ समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान मंगलवार की देर शाम आयोजन समिति द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, आजसू जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, थाना प्रभारी शुभम कुमार और आजसू प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सुदेश महतो ने कहा कि ऐसे यज्ञों के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म हमें वसुधैव कुटुंबकम (पूरी दुनिया एक परिवार है) का महान संदेश देता है। जागरण के दौरान गायक उर्मिला महतो, ललिता देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.