गिरडीह, फरवरी 13 -- हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के भेलवाघाटी-रमनीटांड गांव स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। जिससे क्षेत्र में भक्ति का माहौल उत्पन्न हो गया। पंडित अनिल पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने नव निर्मित हनुमान मंदिर की परिक्रमा करते हुए रमनीटांड़, भेलवाघाटी, कारीपहरी, डोमाडीह, गरंग, घाटा, हरकुण्ड एवं जगसिमर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचे। बताया कि नव निर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.