गोरखपुर, जनवरी 16 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सरदारनगर क्षेत्र स्थित सरैया हनुमान मंदिर पर बने शहीद बंधू सिंह स्मृति द्वार से अराजकतत्वों ने गुरुवार दोपहर शहीद के नाम की पट्टिका तोड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति और शहीद बंधू सिंह समिति के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे शहीद का अपमान बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने टूटी हुई पट्टिका को कब्जे में ले लिया। साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए सुरक्षित की। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। नाम पट्टिका तोड़कर शहीद का अपमान किया गया : टप्पू शहीद बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.