पलामू, फरवरी 1 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड नौ डंडीला खुर्द स्थित हनुमान मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर शुक्रवार को अखंड कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रथम वर्षगांठ को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु एकत्रित होने लगे। प्रातःकाल महाआरती के बाद विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। मुख्य यजमान की भूमिका सेवानिवृत्त शिक्षक रामदास शुक्ला ने सपत्नीक निभाई। दोपहर दो बजे के बाद आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम छः बजे से 12 घंटे का श्रीराम नाम के अखंड कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के कुंदन शुक्ला,रामाश्रय शुक्ला,अशोक शुक्ला,पवन शुक्ला,प्रो. नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.