गुमला, जनवरी 22 -- गुमला संवाददाता। विशाल क्लब गुमला के तत्वावधान में गुरुवार को बाजार टांड़ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य पूजन सह भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य हरिशंकर मिश्र, शैलेश मिश्रा व हर्ष मिश्रा के आचार्यत्व में चार विवाहित जोड़ों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं हवन के साथ की गई।पूजन के उपरांत सामूहिक आरती संपन्न हुई। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया, वहीं महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के संरक्षक सत्यनारायण प्रसाद, हीरा सोनी, सवींद्र सिंह, अनिल सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.