बक्सर, जनवरी 3 -- पेज तीन के लिए चौसा। कड़ाके की ठंड का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर गोला पर स्थित हनुमान मंदिर का निशाना बनाया। रात के अंधेरे में मंदिर के अंदर रखी चार दानपेटी की चोरी कर ली। सुबह के समय जब मंदिर के पुजारी मुख्य दरवाजा खोला तब उनके होश उड़ गए। मंदिर में रखी चारों दानपेटी गायब थी। इस बात की सूचना तत्काल मंदिर प्रबंधन के सदस्यों को दी। सदस्य मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुबह के समय कुहासा होने के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली। देखते ही देखते ही भीड़ जमा होने लगी। तभी ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की चारों दानपेटी खेत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने दानपेटी जब्त किया। यह सभ...