मैनपुरी, जून 7 -- यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को हनुमान भक्त बताने वाला एक मुस्लिम शख्स चारपाई लेकर टावर पर चढ़ गया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा, तब लोगों ने राहत की सांस ली। यह ऐसा पहले भी कई बार कर चुका है। इस बार जब वह उतरा तो कहने लगा कि उसे टावर पर अच्छी नींद आती है। इसलिए चढ़ गया था। ये मामला करहल क्षेत्र के मोहल्ला फकीरान का है। बीती शुक्रवार सुबह मोहल्ले में लगे टावर पर चारपाई लेकर चढ़ गया और आराम करने लगा। लोगों की जब नजर टावर की ओर गई तो लोगों में हड़कंप मच गया और टावर के पास भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर टावर से नीचे उतारा। आखिर नौशाद टावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.