रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंच मंदिर देवधाम परिसर, हनुमान नगर, मुहूरम टोला से शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाएं और बैंड पार्टी के सदस्य शामिल हुए। शोभायात्रा पीएचइडी तालाब पहुंची, यहां पूजा-अर्चना कर जल लेकर वापस मंदिर लौटी। बताया गया कि मंदिर में अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान 28 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। शनिवार को अनुष्ठान में डॉ जीतू चरण राम, रणधीर रजक, बीके सिंह, केके निराला, रमेश कुमार, आरके सिन्हा, महेश तिवारी, ब्रज नंदर शर्मा, केएल मंडल व भक्तों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.