शामली, अप्रैल 2 -- शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित श्री रामदरबार मंे श्रीरामचरित मानस के पाठ का शुभारभ हुआ। 6 अप्रैल श्रीरामनवमी पर हनुमान धाम से श्रीरामायण जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं मंदिर मंे तीन दिवसीय बूढे बाबा का मेला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि हनुमान धाम पर 48 वां चौत्रीय नव संवत्वर 2082, नवरात्रि एवं श्री रामनवमी उत्सव के मौके पर श्रीराम दरबार में श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ हो गया है। जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा जबकि मंगलवार व शनिवार को रामचरित मानस का पाठ दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। 6 अप्रैल को श्रीरामचरित मानस का समापन होगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे श्रीरामायण जी की विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.