बरेली, अक्टूबर 18 -- नगर के मोहल्ला गंज स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जयंती पर श्री रामकथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि धरती पर हनुमान जी बड़ा कोई भक्त नही हुआ है। कथा में उन्होंने कहा कि रामायण में भगवान राम के दो प्रकार के सेवकों की चर्चा की गई है। एक सेवक वह होते हैं जो केवल प्रभु राम की सेवा करते हैं। समाज या संसार से उनका ज्यादा सरोकार नहीं होता है। दूसरे वह सेवक भी होते हैं जो भगवान की सेवा पूजा करते हुए भी समाज की सेवा में लगे रहते हैं। रामायण में लक्ष्मण जी प्रभु राम के ऐसे सेवक हैं जो केवल प्रभु राम की सेवा करते हैं। प्रभु राम के समझाने पर भी वह माता-पिता गुरु आदि की सेवा नहीं कर पाते। जबकि हनुमान जी का सेवा भाव विलक्षण है। वह प्रभु राम की सेवा तो करते ही है और राम भक्तों की भी सेवा कर लेते हैं। यही कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.