बदायूं, दिसम्बर 3 -- बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। बाद में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा को प्रसाद का भोग लगाया गया। हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...