बदायूं, फरवरी 4 -- बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार को बालाजी भक्त मंडली द्वारा हनुमान जी महाराज का भव्य शृंगार किया गया। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर मंदिर के सेवादारों के साथ-साथ नगर के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...