फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद। पसीना वाले हनुमान बाबा, लम्बी पूंछ वाले मेला कमेटी की बैठक सुल्तान सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। आगामी 2 अप्रैल को हनुमान शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें 125 फीट लंबी हनुमान की पूंछ आकर्षण का केंद्र होगी। बैठक में पसीना वाले हनुमान की 16वी जन्म जयंती के लिए कमेटी द्वारा सर्व सम्मति से शिव प्रकाश सिंह जादौन एडवोकेट को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। पुष्पेंद्र यादव को सचिव, कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष व दीपक मित्तल को उपाध्यक्ष चुना। समिति के अन्य सदस्यों की नियुक्ति अध्यक्ष व उनकी टीम करेगी। बैठक में तय किया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हनुमान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 125 फीट लंबी हनुमान की पूंछ आकर्षण का केंद्र होगी। जयंती में ढाई दर्जन झांकियां, बैंड, काली अखाड़ा आदि होंगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख ...