लखनऊ, अक्टूबर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी अर्थात नरक चतुर्दशी को रामभक्त हनुमान जी का जन्म मेष लगन, स्वाति नक्षत्र में मंगलवार को मध्यान में हुआ था, जिसे श्री हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस साल हनुमान जयंती रविवार को है। दिन में हनुमान जी के मंदिर में गुड़ चने का प्रसाद और दीपक जलाएं। हनुमान जी शिव के अवतार हैं। ज्योतिषाचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि हनुमान भक्त इस दिन व्रत रख कर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पूजन कर भजन-कीर्तन करते हैं। हनुमान जी की पूजा से जीवन में बल, बुद्धि, साहस, संकटों पर विजय, निरोगिता प्राप्त होती है। मंगल ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं। नरक चतुर्दशी पर पूजन से मिलेगी लंबी आयु ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.