कोटद्वार, अप्रैल 13 -- कोटद्वार के जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव एवं नवीन सत्र 2025- 26 के निमित हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राजेश कैंथोला ने मंत्रोचारण के साथ किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती,आचार्य रोहित बलोदी एवं सुबोध ध्यानी यजमान के रूप में रहे । इसके बाद विद्यालय की छात्रा संसद एवं एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। अंत में छठवीं एवं सातवीं कक्षा के छात्र- छात्राओं ने श्रीराम स्तुति एवं हनुमान अष्टक पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, राजन कुमार, मोहन सिंह, चंद्रप्रकाश, मधुबाला नौटियाल और संगीता रावत आदि आचार्यों के साथ विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.