रांची, फरवरी 1 -- रांची। सरला बिरला संस्थान के परिसर में 'कर्मधारा' द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता में फिरायालाल पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें कुल आठ विद्यालयों ने हिस्सा लिया था। पाठ में दूसरे स्थान के साथ स्कूल को प्रतियोगिता में सर्वाधिक भागीदारी के लिए प्रथम पुरस्कार से भी नवाजा गया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में निष्ठापूर्ण प्रयासों के लिए अर्चना, कृष्णा एवं उषा को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...