अलीगढ़, जनवरी 8 -- अलीगढ़ में हनुमान चालीसा के लिए युवा ऐसे एकत्रित हों जैसे जुमे की नमाज में मुस्लिम एकत्रित होते हैं। प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए। यह बातें गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक, अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया ने हरदुआगंज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। हरदुआगंज के केशव कुंज गेस्ट हाउस में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक, अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया शामिल हुए। संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि संगठित रहोगे तो सुरक्षित रहोगे। उन्होंने कहा कि हम वीर हैं, हम शेर हैं। शेर हजारों पर हमला करता है, लेकिन मार कर मरता है। उन्होंने कहा कि हम भगवान के वंशज हैं। भगवान जब तांडव करते हैं तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.