जौनपुर, फरवरी 23 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान गुड़हाई में आयोजित पंच दिवसीय हनुमत कथा और दिव्य दरबार के प्रथम दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। कानपुर से आए पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज ने प्रवचन में हनुमान चालीसा के महत्व के बारे में बताया और शिव-राम बाल मिलन की अलौकिक कथा सुनाई। बताया कि हनुमान चालीसा केवल स्तोत्र नहीं, बल्कि जीवन को सही मार्ग दिखाने वाला पवित्र ग्रंथ है। नियमित पाठ से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है तथा संकट के समय हनुमान भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान शिव-राम बाल मिलन प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अयोध्या में राम जन्म के बाद भगवान शिव ने कार्तिकेय को सेवा के लिए भेजा, जिन्होंने बाल रूप में राम के दर्शन कर प्रणाम किया और सेवा में समर्पित हो गए। कथा समाप्ति पर दिव्य दरबार लगा जिसमें श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.