गंगापार, जनवरी 6 -- तहसील क्षेत्र के पकरी सेवार गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पांच दिवसीय हनुमान चालिसा का पाठ चल रहा है। कार्यक्रम के संचालक सुशील द्विवेदी ने बताया कि गांव में सुख शान्ति व खुशहाली के लिए सात दिवसीय 21 सौ हनुमान चालिसा पाठ का परायण किया जा रहा है। इस आयोजन में लगातार भंडारे का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बताया कि पांच दिन लगातार हनुमान चालिसा व दो दिन राम चरित मानस का पाठ होगा, इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में ललित कुमार द्विवेदी, मुन्ना द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, प्रदीप कुमार, शिवम तिवारी, सत्यम द्विवेदी, कान्हा द्विवेदी, राकेश कुमार, प्रधान बिगहना विनोद कुमार द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...