भभुआ, जनवरी 9 -- मकर संक्रांति पर्व पर मेले में दुकान लगा ग्रामीण प्राप्त करते हैं रोजगार मेले में कई गांवों के लोग आते हैं भाग लेने, बच्चे भी लेते हैं खूब आनंद (पेज चार की फ्लायर खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति मेला की तैयारी शुरू कर दी गई है। भगवानपुर प्रखंड के हनुमान घाट और जोगिया वीर बाबा के पास मकर संक्रांति का मेला लगता है। मेले में विभिन्न गांवों के लोगों द्वारा दुकानें लगाई जाती है, जिससे वह अच्छी आमदनी कर लेते हैं। मेला में बिक्री करने के लिए दुकानदार बाहर से सामान मंगाने लगे हैं। बच्चे भी मेला घूमने के लिए पहले से ही पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मेला में घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं। मेला को लेकर उनमें उत्सुकता देखी जा रही है। मेला परिसर में बंदूक, गुड्डा-गुड्डी, जेसीबी, गुब्...