अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या। राम मंदिर के साथ हनुमान गढ़ी में भी श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन एक लाख से अधिक है। मंदिर के प्रधान पुजारी रमेश दास बताते हैं दर्शन की व्यवस्था बीते कुंभ मेले जैसी कर दी गई है। मंदिर के गर्भगृह के सामने से नही अब कुछ दूर से श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा सुनिश्चित की गई है जिससे भीड़ चलायमान रहे और ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन मिल सके। सुबह 5:30 से लेकर रात को 11 बजे तक अनवरत दर्शन चल रहा है। भीड़ का आलम यह है कि श्रद्धालुओं को कतार में लग कर मंदिर तक पहुंचने में पौन घंटे से अधिक का समय लग रहा है। फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...