हाजीपुर, फरवरी 21 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड परिसर में चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हनुमान आराधना पाठ के साथ संपन्न हुआ। संयोजक शास्त्री चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन रात्रि में दीप यज्ञ, हवन कर श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। दीप यज्ञ में 5001 दिए जलाए गए और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य धमेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारा जीवन दीपक की तरह प्रकाशमान होना चाहिए। स्वाध्याय, सत्संग और सेवा के माध्यम से मानव महामानव बन जाता है। यज्ञ से मनुष्य का जीवन महान बनता है। वह अपने जीवन में ऊंचाइयों को ग्रहण करता है। उन्होंने सभी कलश धारियों को कलश वापस करते हुए कहा कि अपने-अपने घर में कलश को स्थापित करें और कलश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.