दरभंगा, अप्रैल 2 -- अलीनगर। प्रखंड के हनुमाननगर गांव के प्राचीन वष्णिु मंदिर प्रांगण में अर्द्धमासिक नवाह संकीर्तन महायज्ञ सह भंडारा के 10वें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ एवं नामधुन मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक झा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से समाज में भाईचारा और शांति के माहौल को बढ़ावा मिलता है। मौके पर ग्रामीण गोवन्दि झा, ललित राय, बोलबम झा, राजीव झा, राज कुमार झा, उमेश यादव, फुशी चौपाल, राजेंद्र कामती और मानेश्वर झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.