गंगापार, जनवरी 6 -- कस्बा भारतगंज के मोहल्ला क़दम रसूल स्थित बावली हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम मंगलवार को देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ हनुमान जी को गदा अर्पित कर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर "जय बजरंगबली" के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का मानना है कि गदा अर्पण से संकट दूर होते हैं और जीवन में बल, बुद्धि एवं साहस की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के तहत भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गदा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.