रांची, नवम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दू धर्म के सबसे जाग्रत और सर्वशक्तिशाली देवताओं में हनुमानजी हैं, उनकी कृपा बरसनी शुरू हो जाए तो कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। दस दिशाओं और चारों युगों में उनका प्रताप है, इसीलिए कहा गया है- चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा। हनुमानजी की कृपा पाने के लिए श्री हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए। ये बातें वक्ता संतोष भाई ने लालपुर के पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में श्री श्री नरसिंह बंद बालाजी धाम, बर्नपुर के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान बुधवार को कही। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। दिन में पूजा और आरती के बाद आरंभ हुए पाठ में भक्तों ने अपने संकल्प के अनुसार श्री हनुमान चालीसा का एक या एक से अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.