हनुमानगढ़, दिसम्बर 17 -- हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित धान मंडी में टिब्बी के राठीखेड़ा गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बुधवार को किसान महापंचायत शुरू हो गई। महापंचायत का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे था, लेकिन किसान सुबह से ही धान मंडी पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में किसानों के जुटने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर बुलाई गई इस महापंचायत में मंच से ऐलान किया गया कि यदि किसानों को रास्ते में पुलिस द्वारा रोका गया तो इसकी सूचना तुरंत समिति को दी जाए। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, लेकिन किसानों को धान मंडी में आने से नहीं रोका गया। प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। इसी बीच, बुधवार सुबह सूचना एवं जनसं...