अयोध्या, दिसम्बर 5 -- अयोध्या। थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी परिसर के एक भवन में रहने वाले संत के कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। समय रहते जानकारी मिलने से आग कमरे में फ़ैल नहीं पाई। घटना में संत महेश योगी बाल बाल बच गए। पीड़ित स्वामी महेश योगी ने बताया कि वह अपने भवन गोविंदगढ़ में रोज की तरह सो रहे थे। शुक्रवार को भोर में लगभग साढ़े तीन बजे बंपर आग की लपटें और धुंआ निकलने से उनकी आंख खुली। उनका आरोप है कि यह आग उन्हें मारने की साजिश के तहत लगाई गई थी। आग ज्वलनशील पदार्थ के माध्यम से लगाई थी। क्योंकि बदबू पूरी कमरे फेल गई थी। आश्रम के पिछले हिस्से में खिड़की में लगी लोहे की जाली काटकर कमरे को जलाने के उद्देश्य से अंदर आग का गोला फेंका गया है। समय रहते आग बुझा लिया गया इसलिएअधिक नुकसान नहीं हुआ है। उनके द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.