गौरीगंज, जनवरी 21 -- मुसाफिरखाना। तिवारीपुर मजरे कस्थुनी पूरब स्थित श्री सिद्धधाम हनुमानगढ़ी आश्रम में बुधवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। महंत ज्ञान चैतन्य महाराज के सानिध्य में संपन्न कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और समरसता का दृश्य देखने को मिला। खिचड़ी भोज की शुरुआत हनुमान जी के विशेष पूजन, सुंदरकांड पाठ और आरती के साथ हुई। इस अवसर पर महंत ज्ञान चैतन्य महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है तथा खिचड़ी का प्रसाद सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आयोजन को सफल बनाने में सिद्धधाम सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिचड़ी भोज में मुसाफिरखाना सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्कूल के बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना ...