सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- भदैंया, संवाददाता। भदैंया विकास खंड स्थित रामपुर हनुमानगंज में आगामी एक मार्च को जवाबी फगुआ गायन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अभियाखुर्द निवासी पंडित गयादीन पांडेय की स्मृति में हर वर्ष होली से पहले रविवार को कराया जाता है। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रसिद्ध फाग टीमें शामिल होकर ढोलक और मजीरे की धुन पर पारंपरिक फगुआ और लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। लोकगीत एवं संस्कृति सुरक्षा समिति के संयोजन में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में विकवाजितपुर, बरुई, अभियाकला, अभियाखुर्द, पन्नाटिकरी, बभनगंवा के अलावा अमेठी और प्रतापगढ़ जनपद के महराजगंज व मधुपुर सहित कई स्थानों की फाग टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें पारंपरिक अंदाज में जवाबी फगुआ प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगी। बताया जाता है कि पिछले करीब दस वर्षों से यहां इस कार्यक्र...