प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी क्षेत्र में मंगलवार की रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोर इनवर्टर बैटरी समेत कीमती सामान उठा ले गए। बाजार में कोटवा रोड पर जैतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कोटवा निवासी कौशलेंद्र कुमार की किराने की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से तीन हजार पांच सौ रुपये, इनवर्टर बैटरी व बगल में स्थित सुदनीपुर निवासी सुनील कुमार यादव की डेयरी की दुकान से इनवर्टर बैटरी तथा रामनाथपुर निवासी बब्बूलाल की गुमटी का ताला तोड़कर गल्ले से आठ सौ पचास रुपये और अन्य सामग्री उठा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...