गढ़वा, फरवरी 16 -- कांडी। प्रखंड के राणाडीह गांव में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ महोत्सव का की शुरुआत शुक्रवार को हनुमत ध्वज की स्थापना के साथ हुआ। 24 फरवरी तक चलने वाले यज्ञ में सुबह से शाम तक वाराणसी से पधारे आचार्य अवधेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजन पाठ का आयोजन शुरू हुआ। वहीं नौ पंडितों द्वारा सुबह से शाम तक रामायण का जाप किया जा रहा है। श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम से पधारी देवी धर्ममूर्ति द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जा रहा है। प्रथम दिन प्रवचन सत्र में देवी धर्ममूर्ति ने सजा दो गुलशन को अवध में राम आये हैं, संगीतमय भजन से प्रवचन की शुरुआत की। देवी धर्ममूर्ति ने कहा कि गणेश जी बुद्धि के देवता हैं। वह लोगों में सद्बुद्धि देते हैं। कहा कि गुरू के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यज्ञ को सफल बनाने में मार्गदर्शक ब्रजमोहन म...