जौनपुर, फरवरी 22 -- मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। नगर के श्री रामलीला मैदान, गुड़हाई में आयोजित पंच दिवसीय हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के प्रथम दिन आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कानपुर से पधारे पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन में हनुमान चालीसा के महत्व और भगवान शिव तथा श्रीराम के बाल मिलन की दिव्य कथा का मनमोहक वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि हनुमान चालीसा केवल एक स्तोत्र नहीं, अपितु यह एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो मनुष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके नियमित पाठ से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो अपने भक्तों की हर विपत्ति में रक्षा करते हैं और जीवन के प्रत्येक मोड़ पर उनका मार्गदर्शन करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.