गिरडीह, मार्च 31 -- बिरनी। प्रखण्ड के गांडो में हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 411 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं माथे पर कलश लेकर नंगे पांव यज्ञ स्थल से चितरना, डबरसैनी, मरकोडीह, बरहमसिया, नवादा होते हुए चिकनीबाद नदी जलाशय पहुंची। जहां पुजारियों ने मुंडन संस्कार के पश्चात अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत दान एवं गंगा स्नान किया तथा मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा। ज्ञात हो कि महायज्ञ में ग्यारह पुजारी हैं जिसमें मुख्य पुजारी के रूप में विक्रम वर्मा एवं धर्मपत्नी अनिता देवी हैं। महायज्ञ में लगातार 9 दिनों तक विद्वानों द्वारा प्रतिदिन पूजा, आरती एवं संध्या में कथा सुनाई जाएगी। यज्ञाचार्य कृष्णदेव शास्त्री ने कहा कि किसी भी पूजा-पाठ व महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.