नई दिल्ली, जनवरी 26 -- यूपी के बिजनौर थाना किरतपुर क्षेत्र में हनी ट्रैप के जरिए युवक को फंसाकर दस लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर महिला, किरतपुर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी, सभासद और किसान नेता सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभासद गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला और पुलिसकर्मी अन्य फरार हैं। थाना किरतपुर के मोहल्ला अंसारियान निवासी पीड़ित अरसलान का कहना है कि आठ जनवरी को एक अज्ञात महिला ने मोबाइल पर बातचीत शुरू की। अगले दिन भी कॉल आती रहीं, लेकिन जान-पहचान न होने के कारण उसने मिलने से मना कर दिया। 10 जनवरी को महिला के दोबारा संपर्क करने पर वह बहकावे में आकर बिजनौर के शक्ति चौराहा पहुंचा। वहां महिला ने अपना नाम फौजिया बताया और भरोसे में लेकर उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि इसके बाद एक होटल में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.