रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। जिले में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आने के बाद दर्ज हुए केस में गंज थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में कई नाम सामने आ रहे है। जिसके बाद माना जा रहा है कि इस मामले में कई और की गर्दन भी फंसना तय हैं। गंज थाना क्षेत्र के घेर जिया उन नबी खां निवासी फैजान रजा उर्फ ईशान ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र में डिस्पोजल बेचने की दुकान चलाता है। 29 जुलाई 2024 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने काम के सिलसिले में उसे मुरादाबाद बुलाया था। वह बुलाए गए पते पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा मुरादाबाद पहुंचा, वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। सभी न...